सुबह का सेक्स बनाए सेहतमंद
लंदन : ब्रिटिश रिसर्चर्स द्वारा की गई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि सुबह-सुबह सेक्स के एक सेशन से आपकी सेहत बेहतर बनती है। बेलफास्ट की क्वीन्स यूनिवर्सिटी में की गई इस स्टडी से यह नतीजा निकला है कि अगर हफ्ते में तीन बार सुबह के वक्त सेक्स किया जाए तो इससे हार्ट अटैक का खतरा आधा हो जाता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है।
न्यू साइंटिस्ट में छपी इस स्टडी के मुताबिक सुबह सेक्स करने से आर्थराइटिस और माइग्रेन से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इससे लगभग 300 कैलरीज जलती हैं जिसकी वजह से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।
दिन के इस पहर में किए गए सेक्स से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का निर्माण बढ़ जाता है। यह हॉर्मोन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी भी दूर रहती है। सुबह-सवेरे सेक्स के फायदे यहीं खत्म नहीं होते। इससे एस्ट्रोजेन नाम का फीमेल हॉर्मोन भी अधिक मात्रा में बनता है जिसकी वजह से बाल और चेहरे पर चमक आती है। येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के रिसर्चर्स के मुताबिक मॉर्निन्ग सेक्स एंडोमेट्रियोसिस से लड़ने में मदद करता है।
navbharattimes.indiatimes.com
No Comments Yet
Be the first to comment!