बॉस की खुशी के लिए सेक्सी ड्रेस भी मंजूर

अगर आपके ऑफिस में लड़कियां भड़काऊ ड्रेस पहने नजर नहीं आतीं तो इसके पीछे बॉस का सख्त मिजाज हो सकता है। 
लेकिन अगर इजाजत मिले तो बहुत सी एंप्लॉईज सेक्सी ड्रेस पहनने से नहीं चूकना चाहतीं। क्योंकि ऐसी लड़कियों का मानना है कि भड़काऊ ड्रेस पहनकर बॉस को इम्प्रेस किया जा सकता है। यह नतीजा है ब्रिटेन में हुए एक सर्वे का।kelly-brook-2

सर्वे में शामिल 78 फीसदी महिलाओं ने कहा कि ऑफिस में आपका दिन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक इस पर निर्भर करता है कि आपने कैसी ड्रेस पहनी है। 27 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने माना कि बॉस को इम्प्रेस करने, सैलरी बढ़वाने या प्रमोशन पाने के लिए वे ऑफिस में खुशी-खुशी कम कपड़े पहन सकती हैं। 3 हजार एंप्लॉईज पर हुए इस सर्वे में शामिल हर 20 में से एक महिला ने कबूला कि वे अक्सर ऐसा करती हैं। आधे से अधिक (54 फीसदी) का मानना था कि अच्छी ड्रेस से ऑफिस में अच्छा परफॉर्म करने की प्रेरणा मिलती है।

सर्वे करने वाली वेबसाइट के मुताबिक, यह रिसर्च साबित करती है कि ड्रेस आपकी सफलता पर काफी असर डालती है। यह ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन और करियर की सीढ़ी जल्दी चढ़ने, दोनों से जुड़ा है। यहां तक कि जब आप घर पर से ऑफिस का काम करते हैं, तब भी पहनावा आपकी कार्यक्षमता पर असर डाल सकता है। अगर आप आरामदायक कपड़ों में रहेंगे तो काम करने का मूड बनने में मुश्किल आ सकती है।

सर्वे से यह भी पता चला कि दो-तिहाई महिलाएं स्मार्ट तरीके से ड्रेसअप होने पर खुद को ज्यादा कंट्रोल में महसूस करती हैं। 61 फीसदी एंप्लॉईज का सोचना था कि ड्रेस से उन्हें सहयोगियों से सम्मान पाने में मदद मिलती है।

दि डेली टेलिग्राफ के मुताबिक, ऑफिस में फैशन इतना प्रभावकारी होता है कि 48 फीसदी एंप्लॉईज मानती हैं कि ऑफिस में पहनावे को लेकर एक तरह का कॉम्पिटिशन बना रहता है। मार्किटिंग और ऐडवरटाइजिंग के दफ्तरों में यह कॉम्पिटिशन सबसे ज्यादा दिखा। इसके बाद मीडिया और फिर रिटेल का नंबर रहा।
सौजन्यः नवभारत टाइम्स

जनवरी 18, 2009. सेक्सी समाचार.

Leave a Comment

Be the first to comment!

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Trackback URI

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.